फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उद्घाटन मैच में कल्याणपुर की टीम को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव भनऊ में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हो गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कल्याणपुर की टीम ने भनऊ को 28 रनों से हराया। भनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए कल्याणपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 147 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए भनऊ की टीम 10 ओवर में छह विकेट पर 119 रन ही बना सकी। इससे पहले मुख्य अतिथि अखिलेश चंद्र द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम को प्रदान किया गया। इस दौरान अंकित दुबे, अतुल दुबे, शिवम दुबे, महेश, नीलेश, विनीत, अजय, देवू, छोटू, गुलशन, आकर्षण राजपूत, सक्षम दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें