फोटो 11 मिथलेश, गांव मानपुर हरी, बेवर
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए महिलाएं उत्साहित दिखीं। दूर-दूराज से बड़ी संख्या में महिलाएं समूह बनाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। जनसभा के बाद महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का भाषण सुनकर अच्छा लगा, मंच पर उनको देखकर अलग ही खुशी हुई। सरकार ने विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है। हालांकि, जनसभा के दौरान गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखाई दिए। बेवर क्षेत्र के गांव मानपुर हरी निवासी मिथलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को सुनने के लिए आई हूं। जिस प्रकार से सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है, उससे सुरक्षित माहौल बन रहा है। कुर्रा क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी राजबेटी ने कहा कि मुख्यमंत्री को सामने से सुनने का अवसर मिला। जनसभा स्थल पर गर्मी से थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन मुख्यमंत्री को सुनकर खुश हूं। वहीं, मोहल्ला मंडी धर्मदास निवासी राकेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी के हित की बात की, यह अच्छी बात है। बेवर निवासी राजीव ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से जिले में विकास की नई उम्मीद जगी है।
फोटो 11 मिथलेश, गांव मानपुर हरी, बेवर
फोटो 11 मिथलेश, गांव मानपुर हरी, बेवर