फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: याचियों के अभिलेखों का 19 तक किया जाएगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 29,334 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कोर्ट पहुंचे शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 19 मार्च तक पूरी होगी। शासन ने सभी जिलों में ये प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में जिले में 267 शिक्षकों की नियुक्ति हो गई थी। लेकिन भर्ती के दौरान तकनीकी समस्या आ जाने के कारण 73 पद रिक्त रह गए थे। अब पुन: कोर्ट के निर्देश पर मैनपुरी में रिक्त पदों पर याचियों को नियुक्ति दी जाएगी। वर्ष 2013-14 में उत्तर प्रदेश सरकार ने 29,334 शिक्षक भर्ती कराई थी। इस भर्ती के लिए मैनपुरी में 340 शिक्षकों के पद थे। इसमें मैनपुरी में 267 शिक्षकों ने ज्वाइन कर लिया था। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान तकनीकी कारणों से रोक लग गई थी। इस रोक के विरोध में मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश से 1501 आवेदक (शिक्षक) कोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने दिसंबर 2025 में अपना निर्णय सुनाते हुए प्रक्रिया पूर्ण कराने के आदेश दिए। जिसके तहत शासन ने 28 फरवरी तक सभी 1501 से अपनी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने का समय दिया था। अब शासन ने आनलाइन शिक्षकों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग के विभागीय ईमेल पर जारी की है। आवेदकों (शिक्षकों) को सत्यापन प्रक्रिया के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े शिक्षकों के सत्यापन की प्रक्रिया कराई जानी है। इसके लिए 19 मार्च तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें