फोटो 12 नवीगंज में बौद्ध भिक्षुओं का सम्मान करते ग्रामीण। संवाद
बेवर। वैश्विक शांति और मानवता का संदेश लेकर निकले थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं की 109 दिवसीय पदयात्रा का नवीगंज पहुंचने पर स्वागत किया गया। नवीगंज में प्रवेश करते ही युवाओं ने शांति दूतों का अभिवादन किया। स्थानीय नागरिकों और युवाओं की ओर से भिक्षुओं पर पुष्प वर्षा करके फलोंं सहित खाद्य सामग्री भेंट की गई। अनुशासन और तपस्या के प्रतीक भिक्षुओं की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का तांता लगा रहा। यह पदयात्रा शांति और अहिंसा के उन आदर्शों को जीवंत करती है। हरिशचंद्र शाक्य, कमलेश शाक्य, रामदास शाक्य, रिंकू गौतम, ब्रजेश प्रधान, सतेंद्र वर्मा, राजीव जाटव, अवनीश शाक्य, राहुल शाक्य मौजूद रहे।