फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेसिक शिक्षा विभाग की गले की फ़ांस बना रेड कार्पेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग के नए बीएसए के स्वागत के लिए बिछाया गया रेड कार्पेट अब विभाग के गले की फांस बन गया है। वर्तमान बीएसए के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम की जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला अधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर पूरे प्रकरण में जांच रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि हाल ही में बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। मैनपुरी में तैनात पूर्व बीएसए दीपिका गुप्ता को सहायक उपनिदेशक एससीईआरटी लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि कासगंज के बीएसए सूर्य प्रताप सिंह को मैनपुरी में तैनाती दी गई है। 3 जून को नवागत बीएसए सूर्य प्रताप सिंह का स्वागत राजसी अंदाज में किया गया। बीएसए कार्यालय में उनके लिए रेड कार्पेट बिछाई गई और उनके स्वागत में बड़ी-बड़ी माला पहनाई गई। इस पूरे प्रकरण की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने जांच बैठाई है। सीडीओ नेहा बंधु को जांच अधिकारी बनाया है। एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। कहा गया है कि स्वागत कार्यक्रमों के लिए बजट की व्यवस्था कहां से की गई। कहां से अधिकारियों के लिए उपहार मंगाए गए और इस कार्यक्रम में कुल कितना खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें