फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर में फंदे पर लटका मिला हलवाई का शव

विज्ञापन
फोटो 1  मृतक नेत्रपाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में शुक्रवार रात 29 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला, युवक हलवाई था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।मोहल्ला भरतवाल के रहने वाले 29 वर्षीय नेत्रपाल गोस्वामी शादी व अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का काम करते थे। पिता की मौत के बाद वही परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बिजली चली गई, कुछ देर बाद परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो नेत्रपाल का शव फंदे पर लटका हुआ था, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। नेत्रपाल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें