फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगला राय में 12.07 लाख से बौद्ध पार्क का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल विधानसभा क्षेत्र के नगला राय स्थित बौद्ध विहार का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। सपा सांसद डिंपल यादव की निधि से पार्क में कार्य कराया जाएगा। सांसद डिंपल यादव से नगला राय विकास खंड घिरोर के ग्रामीणों ने मुलाकात कर बौद्ध विहार के जीर्णोद्धार की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने बौद्ध विहार नगला राय के लिए 12.7 लाख की धनराशि अपनी निधि से स्वीकृत की है। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि नगला राय में बौद्ध विहार के पार्क में एक कमरा और अन्य निर्माण कार्य जल्द किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि बौद्ध पार्क के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृति के सह टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें