फोटो 24 तहसील भोगांव में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
बिछवां। एक महिला की गैस की किताब एजेंसी पर जमा करने के विवाद के बाद भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी का घेराव किया। शनिवार को नगला सौजी में विनीत भारत गैस एजेंसी पर किसानों को सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही थी। कई किसानों की केवाईसी न होने के चलते सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे। आशा देवी निवासी नगला मितकर की गैस की किताब एजेंसी पर जमा होने पर गैस नहीं मिलने पर किसान नेताओं ने विरोध कर एजेंसी का घेराव किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष दुबे व चौकी प्रभारी प्रभारी मनोज कुमार ने उपभोक्ताओं को समझाकर किसान नेताओं से वार्ता की। उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस वितरण कराया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष शिवम पंडित, अरविंद सिंह, दुर्वेश कुमार, राहुल कुमार, सोनू परमार मौजूद रहे। एजेंसी संचालक दीपक का कहना है कि केवाईसी की समस्या आ रही है। सरवर तथा बुकिंग होने में परेशानी हो रही है।