फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राष्ट्र की सुरक्षा और सद्भाव के लिए खतरा है विकृत जिहादी मानसिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विकृत जिहादी मानसिकता को राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए बड़ा खतरा बताया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला को सौंपा।कार्यकर्ताओं ने कहा कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। अनेकों हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल कर जबरन धर्मांतरण कराया है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की बम ब्लास्ट जैसी घटना में संलिप्तता सामने आई है। विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग और सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर हुए कब्जों को तत्काल हटाया जाए। जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय, बजरंग दल के सह संयोजक सिद्धांत गोस्वामी, नगर संयोजक प्रखर कुदेशिया, विनय चौहान, रिशु दुबे, उदय प्रताप, श्याम सुंदर शाक्य, प्रवीन चक, अवधेश तोमर, प्रीति तोमर, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें