बेवर। थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर में शुक्रवार रात को गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घबरा गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश देकर राइफल बरामद कर ली, प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव मनकापुर में शुक्रवार रात जब सभी ग्रामीण घरों में सो रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लगातार दो और फायर हुए। ग्रामीण अपनी छतों पर आ गए। कुछ देर बाद फायरिंग का सीसीटीवी वायरल हुआ। गांव निवासी अनीश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के रहने वाले उमेश से विवाद चल रहा है। उसने रात को राइफल से फायर किए थे। वह राइफल लेकर जाते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहा है। पुलिस ने दबिश देकर राइफल बरामद कर ली। पुलिस अब फायरिंग करने वाले की तलाश में जुट गई है।