फोटो 24 औंछा के हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद
मैनपुरी। औँछा स्थित च्यवन ऋषि मंदिर पर हिंदू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि महंत मधुराम शरण शिवा महाराज ने कहा कि हिंदू एकता से ही देश आने वाले समय में हिंदू राष्ट्र बनेगा।उन्होंने नारी शक्ति व सनातन संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना अनिवार्य है। तभी सकल हिंदू सम्मेलन की सार्थकता होगी और हिंदू एकता से ही देश समृद्ध होकर हिंदू राष्ट्र बनेगा। विभाग प्रचारक अखिलेश ने सामाजिक एकता पर बल देकर कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की उन्नत का आधार है। हमें जात-पांत से ऊपर उठकर धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। अनुजेश प्रताप सिंह, मोनू मिश्रा, अभय राजपूत, सुरेंद्र देव, महेश बघेल, सुंदर सिंह बघेल, धर्मवीर गिरी मौजूद रहे।