फोटो 24 जेल का निरीक्षण करती प्राधिकरण सचिव। स्रोत प्राधिकरण
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीति गिरि की ओर से बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम नूतन चौहान के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याओं को सुना। जेल अधिकारियों को समस्याओं का जेल मैनुअल के अनुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।प्राधिकरण सचिव और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार की बैरक नंबर दो, पांच, छह के साथ पाकशाला का भी निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से कहा कि बंदियों के खाने की गुणवत्ता उत्तम रखी जाए। समय से खाना उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान बंदी सुलेमान ने बताया कि उसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। उसे सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि बंदी का प्रार्थना पत्र प्राधिकरण कार्यालय में भेजें। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया, रश्मि सेठ, चीफ डिफेंस काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी, सहायक डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, अनुज कुमार दीक्षित, जेल विजिटर सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।