फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अहिंकारीपुर में हुई फायरिंग मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव अहिंकारीपुर में बृहस्पतिवार दोपहर डीजे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। विजय बहादुर ने बताया कि पड़ोस के देवेंद्र के यहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डीजे की तेज आवाज की वजह से उनकी भैंस परेशान हो रही थी। भाई राम प्रसाद ने देवेंद्र से डीजे की आवाज को कम करने के लिए कहा, इसी बात पर वह पीटने लगा। भाई सुनील, भतीजे विकास ने बीच बचाव किया तो अजब सिंह, देवेंद्र, संतोष, ओंकार, अनोखे लाल, गोरे लाल, मोनू ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। अजब सिंह ने तमंचे से राम प्रसाद को गोली मार दी। सुनील को देवेंद्र ने कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। राम प्रसाद को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें