फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्या और फिर खुदकुशी: चिताओं पर सजे अरमान, गांव के साथ रो दिया आसमान; मौत ने मिटा दिए सारे गिले शिकवे

Sun, 25 Jun 2023 11:09 AM IST
शाहरुख खान ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Mainpuri Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे की शादी हर मां-बाप का अरमान होती है। किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में भी शुक्रवार को बेटे की शादी होकर आई थी तो पूरे परिवार ने बड़े अरमानों से नई बहू का स्वागत किया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि चंद घंटों में इन अरमानों का खून होने वाला है। 
विज्ञापन


शनिवार शाम जब पोस्टमार्टम के बाद तीन बेटे और बहुओं की चिता सजी तो पूरे गांव के साथ ही आसमान भी रो दिया। बारिश के चलते काफी देर तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका। किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में पांच लोगों की हत्या के बाद युवक ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। 

शनिवार को सुबह तड़के हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे। शनिवार शाम को तीन भाई और नई बहू का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो उठी। एक साथ तीन बेटों और नई बहू की चिता सजी तो आसमान भी रो पड़ा। देखते ही देखते मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन


इससे लगभग एक घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका। बाद में जब बारिश बंद हुई तो चारों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जिन बेटों को पिता का अंतिम संस्कार करना था, वे अब नहीं रहे थे। वहीं पिता की हालत ऐसी नहीं थी कि वे अपने बेटों और बहू का अंतिम संस्कार कर पाते। ऐसे में चचेरे भाई अजेंट सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।

दीपक का फिरोजाबाद और सौरभ का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बीच सभी छह शवों का जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शाम को शिववीर, सोनू, भुल्लन और सोनी का शव गांव गोकुलपुर अरसारा पहुंचा। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दीपक उपाध्याय का शव परिजन फिरोजाबाद ले गए। बहनोई सौरभ का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चांदा में किया गया।

 

मौत ने मिटा दिए सारे गिले शिकवे
न जाने ऐसी कौन सी बात शिववीर के मन में घर कर गई थी जो उसने अपने भाइयों, बहू, बहनोई और उसके दोस्त को इतनी बर्बरता से मौत के घाट उतार दिया। लेकिन मौत के बाद शिववीर के सारे गिले शिकवे मिट गए। एक साथ तीनों भाइयों और बहू का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।
 

मैनपुरी में छोटे दो भाइयों, नवविवाहिता और बहनोई समेत पांच की गला काटकर हत्या
मैनपुरी के किशनी गांव के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 

 
विज्ञापन

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया। एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें