फोटो 13 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते वरिष्ठ क्रिकेटर आलोक गुप्ता। संवाद
मैनपुरी। अंडर-16 रॉयल प्रीमियर लीग मंगलवार को शुरू हुई। उद्घाटन मैच में मैनपुरी फाल्कंस ने मैनपुरी रॉयल किंग्स को चार विकेट से हराया। शानदार गेंदबाजी करने वाले फाल्कंस के आरुष शाक्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।श्मशान घाट रोड स्थित मैदान पर आयोजति लीग के पहले मैच में मैनपुरी फाल्कंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनपुरी रॉयल किंग्स की पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 15.4 ओवर में 66 रन बनाए। बल्लेबाज अंश तिवारी ने 12 और कार्तिक राठौर ने सात रन बनाए। फाल्कंस के आरुष शाक्य ने तीन, विराट पांडेय और दीपांशु गौतम ने दो-दो विकेट लिए।जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी फाल्कंस ने 9.5 ओवर में छह विकेट खोकर 68 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिनय भदौरिया ने 25, अनुकल्प दुबे ने 13 और राज ने नाबाद 11 रन बनाए। मैनपुरी किंग्स के श्रेष्ठ राजपूत और हर्ष दुबे ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी आलोक गुप्ता और चेतन चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।अंपायरिंग अमित यादव और शिवम राठौर और स्कोरिंग अनुज ने की। कमेंट्री कृष्णा यादव व मृदुल रायजादा ने की। इस दौरान देव यादव, अमत राजपूत, आकिल मंसूरी, विवेक यादव, शिब्बू बाथम आदि मौजूद रहे।