फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। यादव नगर तिराहे पर ई-रिक्शा में बैठी एक महिला के गले में पड़ी सोने की चेन चोरी कर ली गई। तहरीर मिलने के बाद चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी पुष्पा देवी शनिवार को कस्बा स्थित एक मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। शाम करीब चार बजे वह बस स्टैंड पर उतरीं और किसी वाहन में बैठ कर यादव नगर तिराहे तक पहुंची। वहां से मैरिज होम जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हो गईं। उनके बैठते ही दो अन्य महिलाएं उनके पास बैठ गईं। कुछ दूर जाकर पास बैठीं दोनों महिलाएं जल्दबाजी में उतर गईं। पुष्पा देवी जब मैरिज होम पर पहुंची तो ई-रिक्शा से उतरते ही गले पर हाथ डाला। गले में सोने की चेन नहीं थी। चौकी पहुंची महिला ने बताया कि उन्हें पास बैठी दोनों महिलाओं पर शक है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें