फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: माफिया ने खनन विभाग की टीम पर बोला हमला, होमगार्डों को गाड़ी से खींचकर पीटा

Wed, 03 May 2023 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में खनन की सूचना पर पहुंची खनन विभाग की टीम पर माफिया ने हमला बोल दिया। उन्होंने दो होमगार्डों को गाड़ी से खींचकर नीचे घसीट लिया और जमकर पीटा।  

 
विज्ञापन
कुर्रा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात खनन विभाग की टीम पर माफिया ने हमला कर दिया। दो होमगार्ड को पीटकर जब्त किए गए वाहनों की चाबियां छीन ले गए। घटना के बाद खान निरीक्षक की तहरीर पर दो नामजद सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


सोमवार की रात करीब 10 बजे खान निरीक्षक शिवदयाल सिंह को सूचना मिली कि कुर्रा थाना क्षेत्र के मुलूपुर गांव के पास जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर टीम के साथ जब मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद माफिया में भगदड़ मच गई। मौके से अधिकारी ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिए। वाहन थाने लेकर आते समय एक ट्रैक्टर ट्राली का चालक भाग निकला। 

वाहनों को खींच कर थाने में खड़ा कराया

टीम अभी गांव कुबेरपुर के पास पहुंची थी। इसी समय खनन माफिया बीटू, मोनू अपने 11 अन्य लोगों के साथ वहां आया और टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ट्रैक्टर से दो होमगार्ड नेत्रपाल व प्रेम किशोर को खींचकर नीचे गिरा लिया। गालियां देते हुए उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया। आरोपी वाहनों की चाबियां लेकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

वाहनों को खींच कर थाने लाया गया। खान निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर पर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें