फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: माफिया अनुपम दुबे की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क

Thu, 16 Apr 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 80 नवीगंज में माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे की अवैध संपत्ति पर बुधवार को प्रशासन का चाबुक चला। गैंगस्टर एक्ट के मामले में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के आदेश पर अनुपम दुबे की करीब 6 बीघा जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ फर्रुखाबाद कोतवाली में वर्ष 2021 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमे की सुनवाई में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने 28 नवंबर 2025 को सुनवाई पूरी की और अनुपम दुबे की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद नवीगंज में बुधवार को नायब तहसीलदार भोगांव रोहित कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल कौशलेंद्र सिंह, नवीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम, फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस के साथ नवीगंज पहुंचे और इस मामले में तीन जगह पर मुनादी कराई। मुनादी कराकर करीब 6 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब 12 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने फर्रुखाबाद डीएम की रिपोर्ट पर कुर्क की गई संपत्ति का प्रशासक एसडीएम भोगांव को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें