फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों की सूची जारी

Tue, 07 Apr 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं से छूटे छात्र-छात्राओं को पुन: प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर मौका दिया है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके लिए पांच परीक्षकों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पूर्व में हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए 8 से 10 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नेशनल इंटर कालेज भोगांव के प्रवक्ता राम खिलाड़ी यादव को परीक्षक बनाया गया है। संबंधित विषय के लिए प्रधानाचार्य मोबाइल नंबर 8445191134 संपर्क कर सकते हैं। गृह विज्ञान की परीक्षा के लिए आरसी कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता कुसम को परीक्षक बनाया गया है। संबंधित विषय के लिए मोबाइल नंबर 7379684651 पर संपर्क कर सकते हैं। भौतिक विज्ञान के लिए राजकीय हाई स्कूल नाकऊ के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार को परीक्षक बनाया गया है। उनके मोबाइल नंबर 7011162648 पर संपर्क किया जा सकता है। रसायन विज्ञान विषय के लिए प्रदीप कुमार यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल नगला भारा को परीक्षक बनाया गया है उनके मोबाइल नंबर 9837191488 पर संपर्क किया जा सकता है।जीव विज्ञान विषय के लिए राजकीय हाई स्कूल रोशिंगपुर के प्रधानाचार्य संतोष कुमार शाक्य को परीक्षक बनाया गया है उनके मोबाइल नंबर 8278419884 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें