फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो भाइयों पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार रात अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करने वाले दो भाई घर लौट रहे थे। रास्ते में रोककर उन पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव गणेशपुर निवासी नीलेश उर्फ शालू और उनका भाई नीतीश उर्फ गोलू स्टेशन रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर नौकरी करते हैं। नीलेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे पुरैना निवासी आदिल मंसूरी और राधारमन रोड निवासी राज यादव दुकान पर आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस घटना के बाद जब रात करीब 10 बजे भाई के साथ दुकान बंद कर लौट रहा था, तभी राधारमन रोड आदिल और राज अपने 8-10 साथियों के साथ आया और घेरकर पीटना शुरू कर दिया। हमले में नीतीश घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें