फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फास्ट फूड विक्रेता पर जानलेवा हमला

Thu, 12 Nov 2026 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में ईशन नदी पुल के पास फास्ट फूड विक्रेता पर जानलेवा हमला किया गया। चाऊमीन खाने के बाद रुपये मांगने पर विवाद शुरू हुआ था। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुसैना रोड के पास निवास कर रहीं सावित्री देवी ने बताया कि पति सुखवीर सिंह ईशन नदी पुल पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार रात करीब 8:20 बजे वह रेहड़ी पर मौजूद थे, तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने ठेल से चाऊमीन खाई। वह लोग बिना रुपये देकर जाने लगे। जब सुखवीर ने रुपये मांगे तो दोनों आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे। हमलावरों ने धारदार हथियार से सुखवीर पर वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें