फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो भाइयों पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी

Thu, 08 Oct 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला भंत गांव में खेत में सरसों की बोआई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष जब थाने में शिकायत करने जा रहा था, तभी विपक्षी ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। नगला भंत निवासी विनीत यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने भाई अनीत कुमार के साथ बाइक से खेत पर सरसों बोने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव के सौरभ ने रोक लिया और खेत में सरसों बोने से मना करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। वह भाई के साथ थाने जा रहे थे। इसी दौरान ज्योति रोड के पास सौरभ ने अपने दो साथियों के साथ घेर कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें