किशनी। तहसील किशनी बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सभागार में हुई। 19 सितंबर से चल रही हड़ताल को 9 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ता आदित्य दीक्षित के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए हड़ताल को 9 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अदालतों का बहिष्कार कर रखा है। इससे वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर उपदेश शाक्य, आदित्य दीक्षित, रमाकांत दुबे, कमलेश दुबे, सुमित यादव, सुमित शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद