फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तालाब में डूबने से मजदूर की मौत

Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव बरधनिया में सोमवार सुबह एक मजदूर (36) पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। गांव बरधनिया निवासी धर्मेंद्र कुमार लोधी सोमवार सुबह करीब 9 बजे शौच के लिए गांव स्थित तालाब की तरफ गया था। किसी तरह से मजदूर का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। पानी में डूबने के कारण मजदूर की मौत हो गई। धर्मेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजन व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। तालाब के पास जाकर देखा तो शव उतरा रहा था, शव को देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें