फोटो 2 धर्मवीर उर्फ गोरेलाल का फाइल फोटो
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव डालूपुर में बृहस्पतिवार रात 36 वर्षीय मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद घर में मातम छाया है। गांव डालूपुर का रहने वाला 36 वर्षीय धर्मवीर उर्फ गोरेलाल परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम को वह रोज की तरह काम से घर लौटा था। रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया। रात में करीब एक बजे अचानक किसी तरह धर्मवीर छत से नीचे गिर गया। परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक धर्मवीर की मौत हो चुकी थी। परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। बिना पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया।