फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच दिन होगा ज्ञान प्रवाह

Sun, 15 Mar 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित लोक कमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 16 मार्च से 20 मार्च तक ज्ञान प्रवाह व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इस व्याख्यान श्रृंखला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के तकनीकी अनुभवों और नवीनतम औद्योगिक एवं शैक्षणिक ज्ञान से अवगत कराना है। कॉलेज के निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह ने बताया कि इस व्याख्यान श्रृंखला में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस एवं सिविल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों से जुड़े अकादमिक और औद्योगिक विशेषज्ञों का संगम होगा, जिससे विद्यार्थियों को बहु-विषयक दृष्टिकोण प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें