मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी के लिए भेजा है।
बिहार के थाना बनियानी क्षेत्र के गांव सनोका निवासी 55 वर्षीय शिवनंदन भोगांव थाना क्षेत्र में द्वारकापुर स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात शिव नंदन किसी काम से पैदल कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।