फोटो 6 मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन। संवाद
मैनपुरी। कालिंदी एक्सप्रेस शुक्रवार की रात करीब डेढ़ घंटे देरी से मैनपुरी जंक्शन पर पहुंची। ऐसे में ट्रेन के इंतजार में अधिक समय तक प्लेटफॉर्म पर बैठे रहना पड़ा। दरअसल, राष्ट्रीय दिल्ली जाने के लिए जिले से होकर गुजरने वाली एकमात्र नियमित एक्सप्रेस ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस है। स्थानीय स्टेशनों से औसतन 200 यात्री इसमें यात्रा करते हैं। भोगांव रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात 11 बजे और मैनपुरी स्टेशन पर 11:20 बजे पहुंचने का समय है। बीते एक पखवाड़े से अधिक समय से यह लगातार एक से ढाई घंटे देरी से चल रही है। शुक्रवार की रात में भी ट्रेन तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेन भोगांव स्टेशन पर 11 बजे के स्थान पर 12:35 बजे और मैनपुरी स्टेशन पर 11:20 बजे के स्थान पर 12:54 बजे पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने से यात्रियों को सर्दी में अतिरिक्त समय तक इंतजार में बैठना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि एकल मार्ग होने के कारण ट्रेन देरी से पहुंच रही है।