फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश, किसान खुश

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार की तरह मंगलवार का दिन भी सुहावना रहा। बारिश तो नहीं हुई पर आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर चली हवाओं ने गर्मी से राहत दी। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने मौसम को और सुहावना बना दिया। कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई। मौसम को देखकर बारिश होने की उम्मीद भी बढ़ी है। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दिनों की गर्मी से परेशान लोग मौसम के बदले मिजाज से काफी खुश नजर आए। शाम की 15 मिनट की बारिश ने ही शहर में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों की ठीक प्रकार से सफाई न कराए जाने के चलते कई इलाकों में पानी भर गया। पुरानी बस्ती देवपुरा के मुख्य मार्ग पर हल्की बारिश में ही एक फुट तक पानी भर गया। आसपास के लोगों को कहना है कि नाले की सफाई न कराए जाने के कारण जल भराव हुआ है। रामप्रकाश ने कहा कि जब हल्की बारिश में यह हाल है, तो मूसलाधार बारिश में क्या होगा? शहर में भले ही कम बारिश हुई हो लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में 15 मिनट की तेज बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। बारिश से धान की रोपाई भले ही नहीं हो सकेगी, लेकिन खरीफ की बुवाई के लिए खेत तैयार हो सकेंगे। किसान रामचंद्र शाक्य ने कहा कि दो दिनों से काली घटाएं छाई हुईं हैं, लेकिन बारिश उम्मीद से काफी कम हुई है। बारिश से खरीफ की फसल की बुवाई का रास्ता साफ हो गया है। धान की रोपाई के लिए अभी और बारिश का इंतजार है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अभी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें