फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जेठ ने नवविहाहिता के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर ससुरालीजन ने उसे ही पीटा; बनाया बंधक

Sun, 09 Jul 2023 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में जेठ ने नवविहाहिता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर ससुरालीजन ने उसे ही मारा पीटा और कमरे में बंधक बना लिया। पूरी रात उसे कमरे में बंद रखा। किसी तरह बचकर निकली पीड़िता ने थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
कुर्रा थाना, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन ने नवविहाहिता को न सिर्फ प्रताड़ित किया बल्कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति व सास-ससुर से बताने पर उन लोगों ने उल्टा उसे ही पीटा। इसके बाद कमरे में बंधक बना दिया। किसी तरह घर से निकल पाई पीड़िता थाने पहुंची। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी नवविवाहिता ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में हुई है। शादी होने के बाद ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी जब पति व अन्य ससुरालीजन को हुई तो षड़यंत्र किया। 

यह भी पढ़ें-- UP News: जेठानी ने समाज में किया बेइज्जत, देवरानी ने उठाया ऐसा कदम; घर वालों ने देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन


बताया कि नौ मई को उसने तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर ससुरालीजन बोले खुद जाकर डॉक्टर को दिखा आओ। इसके बाद भाई को बुलाकर उसके साथ डॉक्टर के पास गई। वहां पता चला कि उसका गर्भ खराब गया है। इसके बाद वह मायके चली आई। एक जुलाई को पति उसे विदा करवाकर ससुराल ले आए। दो दिन बाद ही उसे फिर से कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- Etah News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत, छह दिन पहले ही माता-पिता के साथ छुट्टी पर गांव आया था

पीड़िता ने बताया कि सात जुलाई की रात जेठ ने पिस्टल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात पति, सास, ससुर को बताई तो उन लोगों ने उल्टा उसे ही मारा पीटा। कमरे में बंद करके मोबाइल छीन लिया। अगले दिन कमरे से बाहर निकाला। जब उसने घर जाने की बात कही तो हवाई फायर किया। रविवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें