फोटो 27 निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औड़ेंय पड़रिया में प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह के मार्गदर्शन में विज्ञान संकाय परिषद के तत्वाधान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जान्हवी माथुर बीएससी षष्ठम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती देवी बीएससी द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान और खुशी कुमारी बीएससी द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में भी जान्हवी प्रथम रहीं। खुशी ने द्वितीय और शिवा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. जितेंद्र पाठक, डॉ. जयप्रकाश यादव, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।