फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राम मंदिर चोरी में कार्रवाई नहीं होना विडंबना

Mon, 06 Jul 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 29 प्रो़ रामगोपाल यादव।
विज्ञापन
करहल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भगवान राम के दानपात्र के चढ़ावे से हजारों करोड़ रुपये की चोरी हो गई। लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह विडंबना है। करहल में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि इसी कारण भगवान राम अयोध्या से नाराज होकर चले गए हैं। जब तक जिम्मेदार लोग माफी नहीं मांगेंगे, तब तक वह वापस नहीं आएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि 2027 में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत देगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें