बरनाहल। चंदीकरा चौराहे पर रविवार को सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव बेंगाई निवासी सूबेदार पुत्र कांशीराम कोरी रविवार शाम को बाइक से घरेलू सामान खरीदने पड़ोसी गांव चंदीकरा गए थे। चंदीकरा चौराहे पर बाइक खड़ी करते समय मैनपुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने घायल सूबेदार को उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया था। सोमवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ करहल अजय चौहान ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।