फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदारों ने दिनदहाड़े झोपड़ी में लगा दी आगः धू-धूकर जल गई, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख, जमीन का था विवाद

Wed, 22 Feb 2023 09:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार



 
विज्ञापन
झोपड़ी में लगा दी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रसूखदारों से लोग परेशान हैं। बुधवार को उन्होंने एक झोपड़ी में आग लगाकर राख कर दी। इससे पीड़ित का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश कर रही है। 

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

घटना बिछवां थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव की है। गांव निवासी सविता देवी ने बताया कि दो दिन पहले मेरे पति ब्रज किशोर व गांव निवासी गोविंद के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह पति के साथ थाने में शिकायत करने के लिए गई थी। जब गांव वापस आई तो देखा कि रसूखदार श्याम सिंह और जगजीत उसकी झोपड़ी में आग लगा रहे हैं। उसने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। 

झोपड़ी धू-धूकर जल गई

इसके बाद जबरन झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने सविता देवी की तहरीर के आधार पर आरपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें