फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जमीन के विवाद में घर में घुस कर सरिया-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में बंटवारे के विवाद में हमलावर घर में घुस आए। वहां मौजूद युवक व परिजन को सरिया-डंडों से पीटकर घायल कर पथराव भी किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी ध्रुव कुमार ने बताया कि 27 मई को जमीन के बंटवारे को लेकर गांव के रहने वाले भूपेंद्र, देवेंद्र, राहुल, पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, जंगी सिंह अपने साथियों के घर में घुस आए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे और सरिया थे। गाली-गलौज करते हुए उन्हें भाई पिता और बहन को पीटना शुरू कर दिया। भाई के सिर में तमंचे की बट से वार किया। लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर धमकी देकर भाग गए। कुछ देर बाद फिर से आए और पथराव किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें