फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 23 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रा। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
भोगांव। गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भोगांव की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-19 वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में विद्यालय की कई छात्राओं ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में निताशा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में आशिकी और घिरोर की भावना ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में अमृता और एंजिल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वार्डन सुधा यादव ने कहा कि बालिकाओं ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इस दौरान कंचन, प्रीति, नितिन, अंजू, काजल, नवीन प्रताप सिंह, नीलम, अनुपमा, मारिया खानम, महंगा पाल, नेहा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें