चार वर्ष में ही राहें जुदा: अलग होने के लिए चुकानी होगी यह कीमत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी के बाद से उपजी कलह के कारण महज चार वर्ष में दंपती की राहें जुदा हो गईं। वह दोनों एक दूसरे से अलग होने पर समझौता करने को तैयार हुए। यह कार्रवाई अदालत के सामने की जाएगी। इसके लिए पति को तीन लाख रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद वह अलग-अलग रह सकेंगे।
अंजली ने ली अदालत की शरण
मामला औंछा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली अंजली की शादी चार वर्ष पहले निर्मल के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने को लेकर निर्मल तथा उसके परिजन ने अंजली के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। वह उसके साथ मारपीट करने लगे और एक दिन घर से निकाल दिया। अंजली ने न्याय पाने के लिए अदालत की शरण ली। उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा दायर किया।