मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में पति को खोने के बाद करहल क्षेत्र निवासी महिला वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव कांकन थाना करहल की रहने वाली सरोज देवी ने बताया कि पति मुकेश कुमार 13 अक्तूबर को मैनपुरी से करहल जाने वाले मार्ग पर आईटीआई के पास सड़क किनारे खड़े होकर घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी मैनपुरी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार के चालक ने पति को टक्कर लगने मार दी। इससे वह घायल हो गए थे। पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां पति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पति का अंतिम संस्कार किया।