फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पति और ससुरालीजन ने मां- बेटी को पीटा

Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड एलआईडी बिल्डिंग के सामने निवास कर रही महिला व पुत्री को शराबी पति व ससुरालीजन ने पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रिंकी वर्मा ने बताया कि उनकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके तीन बच्चे बड़ी बेटी रितिका (11 वर्ष), बेटा नैतिक वर्मा (7 वर्ष) और छोटी बेटी सिया (5 वर्ष) हैं। पति अनुपम वर्मा शराब पीने का आदी है और मारपीट करता है। घरेलू कलह में उसके पति का साथ सास मिथिलेश, ससुर साहब सिंह वर्मा और ननद मोना भी देती हैं। ससुराल पक्ष ने उसकी मां पर भी फर्जी केस दर्ज करा दिए हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ईंटों के विवाद को लेकर पति और ससुराल वालों ने पीटा था। पुत्री रितिका को पीटकर घायल कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें