फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न, मुआवजा दिलाने की मांग

Fri, 25 Sep 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 बिछवां क्षेत्र में नहर में खंदी लगने से डूबी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
बिछवां। किन्हावर, नगला जीसुख और सुल्तानगंज गांव के समीप बेवर ब्रांच नहर की पटरी कटने के कारण पानी खेतों में भर गया। सैकड़ों बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। एसडीओ नहर विभाग व उपजिलाधिकारी भोगांव को दी गई। ग्रामीणों में एकत्रित होकर कर्मचारियों की मदद से खंदी को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। बारिश होने के बाद नहर का पानी ओवरफ्लो हो गया। नहर की पुरानी पटरियां पानी के दबाव को नहीं रोक सकी। नहर का पानी पटरी से खेतों की तरफ उतरने लगा। पानी बहाव के कारण नहर की पटरी कटने से बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज के समीप फौजी पड़ाव की जमीन के सामने के सामने बेवर ब्रांच नहर में दो जगह खंदी लग गई। पानी का दबाव इतना तेज था कि किन्हावर, नगला जीसुख और सुल्तानगंज की करीब सैकड़ों बीघा से अधिक खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल हरेंद्र राजपूत ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें