फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अस्पताल में पैर फिसलने से कर्मचारी की मौत

Thu, 09 Apr 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के एक निजी अस्पताल में तैनात कर्मचारी की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। परिजन की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला सवी निवासी अमित कुमार (25) पुत्र नेत्रपाल शहर के एक अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में तैनात था। बुधवार को वह हॉस्पिटल में दोपहर तीन बजे के करीब बाथरूम से हाथ धोकर बाहर निकला। अचानक पैर फिसलने के कारण वह फर्श पर गिर गया। इससे सिर में चोट लगने के कारण अमित घायल हो गया। उसका उपचार किया गया, लेकिन शाम को मौत हो गई। जानकारी पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंचे गए। हॉस्पिटल संचालक और परिजन की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें