आशा कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। समस्याओं से संबंधित 12 सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा।
आशा यूनियन की सदस्य शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमारी ने कहा केंद्र सरकार बजट कटौती वापस ले। आशा कर्मचारियों को पर्याप्त बजट दिया जाए। आशाओं को निश्चित 15000 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। प्रोत्साहन राशि का नियमित भुगतान एटीएम कार्ड सुविधा के साथ ई बैंकिंग से किया जाए। मंत्री शिवकांती चौहान ने कहा राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाए। अस्पतालों में आशाओं के विश्राम स्थल की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर मालती देवी, राजबेटी, मीरा यादव, विनाता, रज्जना, कुसुमा, मिथिलेश, रेनू, मीना, बेबी, अनीता, निर्मला, राधा, प्रीती, मंजू आदि मौजूद थीं।