फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लट्ठमार-पुष्प होली खेल मन मोहा

Fri, 18 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी में बरसाना की तर्ज पर लट्ठमार होली और पुष्प होली का आयोजन किया गया। इसमें प्ले ग्रुप और कक्षा एक तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नौनिहालों को कृष्ण और राधा स्वरूप में सजाया गया। बच्चों ने सहर्ष प्रतिभाग किया और होली खेली। विद्यालय प्रधानाचार्य शिखा शर्मा ने रासायनिक रंगों के बारे में जानकारी दी और रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों को सावधानी पूर्वक रंगों से त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को मिठाई और पिचकारी वितरित की गई। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें