फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रक्षाबंधन पर मिठाइयों और उपहारों की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर के बाजारों में ग्राहकों की रौनक दिखाई दी। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। सदर बाजार, बजाजा बाजार, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, करहल रोड और आगरा रोड स्थित मिठाई की दुकानों पर सुबह से ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी की। बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए सुंदर और आकर्षक राखियां खरीदीं। भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए चॉकलेट, गिफ्ट हैंपर और अन्य उपहारों की खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें