फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्वास्थ्य शिविर 48 मरीजों को दिया गया उपचार

Fri, 30 Oct 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंती। विकास खंड कुरावली के गांव ज्योंती में बृहस्पतिवार को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 48 मरीज पहुंचे। बुखार के 35 मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गांव घनश्यामपुर बुखार फैला हुआ है। गांव के लगभग हर घर में कोई न कोई मरीज है। सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक कुरावली डॉ. मुनींद्र सिंह के नेतृत्व में गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 48 मरीज पहुंचे। इनमें 35 मरीज बुखार के थे। इन सभी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। चिकित्सा अधीक्षक मुनींद्र सिंह ने गांव का भ्रमण किया और लोगों को समझाया कि डेंगू जैसे कोई बात नहीं है। लोगों को उनके गांव में ही बेहतर उपचार दिया जाएगा। टीम में डॉक्टर गौरव गुप्ता, रामवीर सिंह फार्मासिस्ट, अमित कुमार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सत्यजीत, सुप्रिया, अमन कुमार आदि शामिल रहे। गांव में बुखार का कारण गंदगी बताया जा रहा है। गांव में पानी निकासी के लिए बना नाला अधूरा है। इसलिए नाले में ही गंदा पानी जमा हो रहा है। नाले में पानी जमा होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने बताया यहां सबसे बड़ी समस्या गांव की सफाई व्यवस्था का न होना है। सफाई न होने के कारण बीमारी फैल रही है। गांव निवासी आरपी सिंह का कहना है गांव में जो नाला बनाया गया उसका ढलान सही न होने के कारण पानी और गंदगी दोनों से नाला गंदगी दिखाई दे रही है जिससे बीमारियां पनप रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें