फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर दूल्हे की मौत: दुल्हन भी पहुंची अस्पताल, बेटे का शव देख घर में मचा कोहराम

Mon, 15 May 2023 07:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सुहागरात के अगले दिन दुल्हन विधवा हो गई। घर में बधाई गीत गाए जा रहे थे।  अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मैनपुरी: सुहागरात के अगले दिन विधवा हो गई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अभी हाथों की मेंहदी भी नहीं मिटी थी कि दूल्हा की मौत हो गई। खबर सुनकर नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।    

तय मुहूर्त पर धूमधाम के साथ संपन्न हुई शादी

घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई। 

घर में खुशियों का माहौल था

इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यकम चलते रहे। शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया। 

पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं

बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। दुल्हन रोते-रोते बेहोश हो गई। घर वाले उसे अस्पताल ले गए। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें