मैनपुरी। जिले के बदहाल स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के अस्पतालों की स्थिति का निरीक्षण कर कायाकल्प के लिए जानकारी प्रदान करें। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति अच्छी नहीं मिली है। देखा गया है कि उनकी मरम्मत की जरूरत है। इसे देखते हुए जिले के सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लघु और वृहद मरम्मत के लिए अपने क्षेत्र के अस्पतालों की जानकारी उनके कार्यालय को भेजें इससे कि कायाकल्प के लिए शासन और विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए। सीएमओ ने बताया कि प्रस्ताव आने के बाद सभी अस्पतालों का कायाकल्प कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने चिकित्साधीक्षकों को मरीजों के साथ ही तीमारदारों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।