फोटो 36 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं मुख्य अतिथि प्रीती गिरी। स्रोत खेल कार्यालय
मैनपुरी। खेल निदेशालय के निर्देश पर खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन हो गया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आवासीय छात्रावास के लिए किया जाएगा। उद्घाटन मैच में गोरखपुर ने अयोध्या को 2-0 से हराया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की अंडर-15 बालक-बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मेरिट के आधार पर 50 बालकों और 15 बालिकाओं का चयन केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाएगा। केंद्रीय प्रशिक्षक शिविर 15 से 29 अप्रैल तक नेहरू स्टेडियम में ही लगेगा। इस दौरान वॉलीबाल संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे, चयनकर्ता अखिल चौधरी और मुकेश कुमार सिंह, वॉलीबाल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव, दीपांशु आदि मौजूद रहे।