फोटो 12 बेवर कुसमरा मार्ग पर मझोला के पास उखड़ी सड़क। संवाद
बेवर। बेवर-कुसमरा मार्ग पर दो वर्ष से उखड़ी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ। इसका निर्माण अब तक अधूरा है लेकिन वाहन चालकों से पूरा टोल टैक्स वसूला जा रहा है।क्षेत्रवासी विवेक कुमार, जितेंद्र सिंह, राहुल कठेरिया, ब्रह्मानंद कठेरिया, आदेश, विनय ने अधूरी सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।उनका कहना है कि सड़क अनेक स्थानों पर उखड़ी है। बरेली-ग्वालियर हाईवे पर दो साल से मझोला से नगला गनी तक डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क उखड़ी है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से वाहन चालक इटावा और फर्रुखाबाद के लिए जाते हैं। वीवीआईपी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। पत्थर उछल कर लग जाने से राहगीर चोटिल हो जाते हैं। वहीं, बेवर कुसमरा मार्ग पर मौजूद टोल का संचालन विक्रांत बिश्नोई, हरियाणा कंपनी की ओर से होता है। कंपनी के मैनेजर हिमांशु चौहान ने बताया कि हमारे पास सिर्फ टोल वसूलने की जिम्मेदारी है। मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी दूसरी कंपनी के पास है। मार्ग पर जो भी गड्ढे और अन्य कार्य सही करने के लिए दूसरी कंपनी अधिकृत है।