भोगांव। स्मार्ट मीटर का ठेका दिलाने के नाम पर एक युवक से पांच लाख रुपये की ठगी हुई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला मिर्धा निवासी जावेद सिद्दीकी ने बताया कि अलीगढ़ निवासी अनवर अहमद, मदन बोरा और सुनील शर्मा ने खुद को स्मार्ट मीटर ठेका कंपनी का उच्च अधिकारी बताकर वेंडर आईडी व सिक्योरिटी के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। उसने उधार लेकर रुपये आरोपियों को दे दिए लेकिन उसे कोई ठेका नहीं मिला। सीओ आरके द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।